पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुशनुमा वातावरण में दें बच्चों को शिक्षा : चैरी

खुशनुमा वातावरण में दें बच्चों को शिक्षा : चैरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | डीएवीपब्लिक स्कूल थर्मल में डीएवी विद्यालयों के प्रिंसिपल्स की दो दिवसीय कार्यशाला का समापन हो गया। सत्र में अंतिम दिन दिल्ली से आईं रश्मि चैरी ने कहा कि अध्यापकों को कक्षा में ईमानदारी से अपना कार्य करना चाहिए। बच्चों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उन्हें पढ़ाना चाहिए। बच्चों के लिए कक्षा का माहौल बोरिंग नहीं होना चाहिए। उन्हें विभिन्न प्रकार की गतिविधियों द्वारा खुशनुमा वातावरण में शिक्षा दी जानी चाहिए। प्रत्येक विषय को पढ़ाते समय बच्चों की भागीदारी अवश्य हो, ताकि बच्चों को रट्टे की जरूरत पड़े। इस अवसर पर सभी प्रिंसिपल ने अंग्रेजी, साइंस, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर एवं गणित विषयों पर आधारित प्रजेंटेशन दी। इस मौके पर डीएवी थर्मल स्कूल के डायरेक्टर डाॅ. धर्मदेव विद्यार्थी ने बताया कि प्रजेंटेशन में उत्तीर्ण हुए प्राचार्य अपने अपने क्षेत्र के अध्यापकों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके अंदर छुपी प्रतिभा का प्रचार-प्रसार करने से उसका विकास होता है। इस मौके पर यूपी के क्षेत्रिय निदेशक वीके सिंह अन्य टीचर मौजूद रहे।

पानीपत. डीएवीपब्लिक स्कूल थर्मल में आयोजित कार्यशाला में अपनी बात रखते डायरेक्टर डाॅ. धर्मदेव विद्यार्थी।