पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात बाइक के साथ तीन चोर पकड़े

सात बाइक के साथ तीन चोर पकड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | सीआईए-1ने चोरी की 7 मोटरसाइकिल सहित 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। सीआईए विंग-1 प्रभारी संदीप धनखड़ ने बताया कि सुरेश कुमार ने शनिवार शाम 4 बजे अमित निवासी भुलसना जिला शामली को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया। इस दौरान आरोपी ने बाइक चाेरी की कई वारदात कबूल की। साथ ही चोरी इन वारदातों में अपने दो साथी साजिद निवासी भगत कॉलोनी अजीत उर्फ जीतू निवासी झट्टीपुर को भी शामिल बताया। पुलिस ने उसी दिन बाकी के दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के घर से 7 बाइक भी बरामद हुई है। ये बाइक उन्होंने पानीपत, सोनीपत कुरुक्षेत्र से चोरी की थी। पांच बाइक होंडा, एक टीवीएस तथा एक बजाज कंपनी की है।

पानीपत. चोरगिरोह के सदस्यों से बरामद मोटरसाइकिलें।