- Hindi News
- बच्चे देश की विरासत भविष्य के प्रहरी होते हैं : डाॅ. स्मिथ
बच्चे देश की विरासत भविष्य के प्रहरी होते हैं : डाॅ. स्मिथ
पानीपत | अमेरिकासे पहुंचीं गुडवीन इंटरनेशनल की कार्यकारी निदेशक डाॅ. नीना स्मिथ ने कहा कि बच्चे किसी भी देश के लिए विरासत के रक्षक भविष्य के प्रहरी होते हैं। उन्हें शिक्षा के अधिकारों से किसी भी तरह से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।
मजदूर वर्ग के बच्चों में अद्भुत क्षमताएं होती हैं, जिससे वह कठिनाइयों का सामना करने में निपुण होते हैं। उन्होंने मंगलवार को सेक्टर-25 स्थित हाली अपना स्कूल में शिक्षकों से अपने विचार साझा किए। उन्होंने लर्निंग मोटिवेशन क्लास में विद्यार्थियों से भी खुलकर बातचीत की। गुडवीवस इंडिया के निदेशक मनोज भट्ट ने कहा कि उनका संस्थान देश के अनेक भागों में शिक्षा प्रचार-प्रसार कर रहा है। इस अवसर पर डाॅ. रशीद रज्जा, माता सीता रानी सेवा संस्था की निदेशक कृष्ण कांता, दीपक कथूरिया, राममोहन राय, प्रिंसिपल इंदू बाला अवस्थी, दिनेश जैन, आशीश जैन मौजूद रहे।