- Hindi News
- चार्टर्ड अकाउंटेंट के आॅफिस से 9 लैपटॉप चोरी
चार्टर्ड अकाउंटेंट के आॅफिस से 9 लैपटॉप चोरी
पानीपत | खन्नारोड पर चार्टर्ड अकाउंटेंट के आॅफिस से चोर 9 लैपटॉप, 2 एलसीडी, 2 कंप्यूटर अन्य सामान चुरा ले गए। चार्टर्ड अकाउंटेंट परिवार के साथ गोवा गए हुए हंै। सुबह सफाई करने गए सफाई कर्मचारी से घटना का पता लगा।
यमुना एक्लेव में रहने वाले हरि कृष्ण गोयल का खन्ना रोड पर एचके गाेयल के नाम से चार्टर्ड अकाउंटेंट का आॅफिस है। सोमवार को गाेयल अपने परिवार के साथ गोवा चले गए। इस कारण ऑफिस का बाहर का ताला लगा हुआ था। सोमवार रात को चोरों ने शटर गेट का ताला तोड़कर 9 लैपटॉप, 2 एलसीडी, 2 कंप्यूटर अन्य सामान चुरा ले गए।