- Hindi News
- ऑटो के लिए शहर में 10 स्टैंड किए चिह्नित
ऑटो के लिए शहर में 10 स्टैंड किए चिह्नित
नशीले पदार्थ बेचने वालों की जल्द गिरफ्तारी
राइडर की देखरेख के लिए 3 एसएचओ तैनात
पानीपत | पुलिसकप्तान राहुल शर्मा ने शहर में चलने वाले ऑटो के लिए 10 प्वाइंट निश्चित किए हैं। ऑटो केवल इन्हीं प्वाइंटों तक चलेंगे। क्राइम रोकने के लिए शहर के पुराने अपराधियों की लोकेशन ट्रेस की जा रहा है। इसके अलावा शहर की देखरेख के लिए 28 राइडर भी तैनात किए जाएंगे। जो पूरे शहर में 24 घंटे गश्त करेंगे।
ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए 100 और कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। इसकी जानकारी पुलिस कप्तान ने मंगलवार को दी। वे पत्रकारों से अपने कार्यालय में रूबरू हो रहे थे। एसपी राहुल शर्मा ने कहा कि शहर में ट्रैफिक समस्या के समाधान की तैयारी कर ली है। जल्द ही इस प्लान को लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर एंट्री एक्जिट प्वाइंट बनाया जाएगा। इन प्वाइंट का उपयोग करके नीचे जाने वाले वाहन ऊपर से भी जा सकेंगे। इससे नीचे से जाने वाले ट्रैफिक में 15-20 फीसदी की कमी आएगी।
उन्होंने बताया कि ऑटो चलाने के लिए 10 प्वाइंट सुनिश्चित किए गए हैं। ऑटो इन प्वाइंट तक ही आएंगे। इसके लिए शहर ऑटो प्रधान से मीटिंग हो चुकी है। वहीं ट्रैफिक व्यवस्था को ठीक करने के लिए 100 पुलिस कर्मचारी और तैनात किए जाएंगे, जबकि 100 कर्मचारी पहले ही तैनात है। रॉन्ग साइड जाने वाले के चालन काटे जाएंगे। क्राइम पर लगाम लगाने के लिए सीआईए विंग ने रोबरी, चोरी, स्नेचिंग की पुरानी वारदात में शामिल अपराधियों के घर पर पहुंचना शुरू कर दिया है। विंग उन अपराधियों की फोन नंबर, फोटा और अपराधी किस वाहनों का उपयोग कर रहा है तथा किन लोगों के साथ बातचीत कर रहे हैं, इसकी पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। उनको थाने में बुलाकर पूछताछ भी की जा रही है।
पुलिस ने शहर में नशीले पदार्थ बेचने वालों को ट्रेस कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएंगा। इसके अलावा शहर में जहां-जहां जुए के अड्डे चलते हैं, उनपर छापेमारी की जाएगी। पुलिस कर्मचारियों के शामिल होने की बात पर शर्मा ने कहा कि यदि कोई पुलिस कर्मचारी इस तरह की मामलों में शामिल पाया जाता है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस कप्तान ने बताया कि शहर की सुरक्षा के लिए 28 राइडर तैयार की गई है। इन राइडर पर पुलिस कर्मचारी 24 घंटे शहर की गश्त करेंगे। राइडर की देखरेख के लिए 3 एसएचओ तैनात किए