पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीसी ने दिए लाइसेंसी हथियार थाने में जमा कराने के निर्देश

डीसी ने दिए लाइसेंसी हथियार थाने में जमा कराने के निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | विधानसभाचुनाव को मद्दे नजर डीसी अजित बालाजी जोशी ने शनिवार को थाने में सभी लाइसेंसी पिस्तौल अन्य हथियार जमा कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दो महीने के लिए सभी हथियार संबंधित थाने में जमा कराएं। ऐसी यूनिट जिसे कानूनी तौर पर सुरक्षा के लिए मान्यता प्राप्त है, उस पर यह आदेश लागू नहीं होगा। आदेश में कहा गया है कि हथियार जमा नहीं कराने वालों पर आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।