- Hindi News
- जिस मकान पर लोन कराया फर्जी कागजात बनाकर उसे ही बेचा
जिस मकान पर लोन कराया फर्जी कागजात बनाकर उसे ही बेचा
^मेरा इस मामले में कोई रोल नहीं है। पार्षद होने के नाते मैंने केवल कागज पर साइन किए थे। इसके बाद क्या हुआ मुझे कुछ नहीं पता। -हरीश शर्मा, पार्षदवार्ड 3
पानीपत | सलारगंजगेट स्थित यूनाईटड बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के प्रबंधक एसके गर्ग की शिकायत पर पुलिस ने रामनगर निवासी नूर जहान, हरीश कुमार शर्मा और परमजीत कौर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में बैंक मैनेजर एसके गर्ग ने बताया कि नूर जहान और वार्ड-3 के पार्षद हरीश ने मिलकर एक मकान पर यूनाईटड बैंक से सात लाख रुपए का लोन लिया था। जो तय समय सीमा के बाद नहीं लौटाया। इसके बाद दोनों ने मिलकर मकान के फर्जी कागजात तैयार कर परमजीत कौर को बेच दिया। गर्ग का आरोप है कि इस साजिश में मकान मालकिन नूर जहान पार्षद हरीश के साथ परमजीत कौर भी शामिल हैं। केस की जांच कर रहे एएसआई श्यामलाल ने बताया कि यूनाईटड बैंक प्रबंधक की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर दो महिलाओं समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। मामला मकान के नाम पर बैंक से लोन लेकर, वापस नहीं लौटाने है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।