पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीण क्षेत्रों में बदला बिजली का शेड्यूल

ग्रामीण क्षेत्रों में बदला बिजली का शेड्यूल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उत्तरहरियाणा बिजली वितरण निगम ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सप्लाई का समय का शेड्यूल बदल दिया है। निगम ने ग्रामीण क्षेत्र में शाम को आधा घंटा ज्यादा बिजली उपलब्ध कराने के लिए रात के शेड्यूल को कम किया है। नया समय लागू हो गया है।

बिजली निगम के पानीपत सर्कल के एसई एमएस दहिया ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अब पहले चरण में रात शाम 6:30 बजे से सुबह 6:30 बजे तक दिन में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली चलेगी। दूसरे चरण में रात 6:30 बजे से सुबह 6:30 बजे तक दिन में दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बे तक बिजली चलेगी।

यहथा पुराना शेड्यूल : उन्होंनेबताया कि पुराने शैड्यूल में पहले चरण में शाम 7:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक दूसरे चरण में सुबह 11:00 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली चलती थी। दूसरे चरण में शाम 7:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक दिन में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली चलती थी।