पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वीएनएम स्कूल में राज्य स्तरीय चैरिटेबल डांस शो

वीएनएम स्कूल में राज्य स्तरीय चैरिटेबल डांस शो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | बाबरपुरमंडी स्थित वीएनएम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को राज्य स्तरीय चैरिटेबल डांस शो का आयोजन किया गया।

मुख्यातिथि के रूप में डांस इंडिया डांस सीजन-4 में रनर-अप रहें मनन सचदेवा, डब्ल्यूडब्ल्यूई के सितारे महाबली और भीम, डांस इंडिया डांस लिटिल चैंप्स के उदय सचदेवा और हरियाणवी पॉप सिंगर विकास शर्मा ने शिरकत की। वहीं जज की भूमिका में मास्टर सैजी, रिक्की चावला और अनुराग कालरा धीरज चावला रहे। शो में राधे की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। जूनियर केटेगरी में कैथल से नित्या प्रथम और करनाल से अर्श द्वितीय रहे। मिडिल केटेगरी में दिल्ली से हैप्पी प्रथम, गनौर से हिमांशी द्वितीय तथा करनाल से यतिन तृतीय स्थान पर रही। सीनियर केटेगरी में कैथल से दीक्षा प्रथम, करनाल से आदित्य द्वितीय रहे। स्कूल के डायरेक्टर ने बताया कि शो का उद्देश्य बच्चों को अच्छा प्लेटफार्म देना और विकलांगों की सेवा था।