पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो देसी तमंचों कारतूसों के साथ दो पकड़े, केस

दो देसी तमंचों कारतूसों के साथ दो पकड़े, केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | पुलिसने दो युवकों को अवैध हथियार छह जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। सीआईए-1 प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान सतीश निवासी पुंडरी जिला करनाल को बरसत रोड मोड़ पर शक के आधार पर तलाश ली।

आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा छह जिंदा कारतूस बरामद हुए। सीआईए के हेड कांस्टेबल सतीश ने थाना सिटी में आरोपी सतीश के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दूसरी ओर एएसआई अंग्रेज ने मोनू निवासी सज्जन चौक को गिरफ्तार कर उसके पास से 315 बोर का तमंचा बरामद किया है।

थाना चांदनी बाग पुलिस ने एएसआई अंग्रेज की शिकायत पर मोनू के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।