पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस बोली कुछ नहीं है, तेरा कान खड़क रहा

पुलिस बोली- कुछ नहीं है, तेरा कान खड़क रहा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसचोरी रोकने के लिए गश्त कर रही थी या चोरों की मदद, कि उसने चौकीदार की बात को भी अनसुना कर दिया। पुलिस की इतनी लापरवाही, शायद ही कहीं देखने को मिले। सोमवार की रात पालिका बाजार में चौकीदार ने कपड़े की एक दुकान के अंदर से आवाज सुनी, तो गश्त कर रहे दो पुलिसकर्मियों को बताया। इस पर पुलिस ने यह कहकर चौकीदार को चुप करा दिया कि कुछ नहीं है, तेरा कान खड़क रहा है। सुबह उसी दुकान में 50 हजार की नगदी और तीन लाख रुपए के कपड़े की चोरी का पता चला। पुलिस की इस हरकत से दुकानदार हैरान हैं।

सफीदाें की शिव कॉलोनी के बाबूराम जैन की यहां पालिका बाजार में पारसनाथ साड़ी एंड गारमेंट्स के नाम से दुकान है। मंगलवार की सुबह बाबूराम दुकान का शटर खोलकर अंदर घुसे तो कपड़े बिखरे हुए थे। गल्ला देखा तो टूटा हुआ था। जैन को समझते देर नहीं लगी कि चोरी हुई है। तीन मंजिला मकान के नीचे से लेकर ऊपर तक के सारे दरवाजे टूटे हुए थे।

^जब चौकीदार ने आहट की सूचना दी तो हमने दुकान जाकर जांच की। वहां कुछ भी नहीं मिला। शिकायती पत्र में बाबूराम जैन ने भी पुलिस की लापरवाही से इंकार किया है। -विपिनकुमार, एसएचओ सिटी थाना, पानीपत।

{चौकीदार ने सुनी आवाज

पालिकाबाजार के दुकानदारों ने चौकीदार रखे हुए हैं। चौकीदार देवेंद्र सोमवार की रात भी पहरेदारी पर था। करीब 1:30 बजे उसे दुकान के अंदर से कुछ आवाज सुनाई थी। इतने में दो पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। चौकीदार ने पुलिसकर्मियों को बताया कि दुकान से आवाज रही है।

पानीपत . पालिकाबाजार में पारसनाथ साड़ी एं्ड गारमेंट्स की दुकान में चोरी के बाद टूटी जाली को देखते दुकानदार।

{इसी दुकान से सोमवार की रात 50 हजार रुपए की नगदी और तीन लाख के कपड़े चोरी

{पालिका बाजार में गारमेंट्स की दुकान में हुई घटना, सुबह पहुंचे तो पता चला