पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिमखाना क्लब नए रूप रंग के साथ फिर होगा गुलजार

जिमखाना क्लब नए रूप-रंग के साथ फिर होगा गुलजार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
15महीने से बेजार जिमखाना क्लब फिर से गुलजार होगा। जहां फिर से रोशनी छाएगी, लेकिन नए रंग-रूप में। जिला प्रशासन ने इसे फिर से खोलने का निर्णय लिया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) की ओर से बनाए गए इस क्लब को संवारने का काम जल्द शुरू होगा। इससे पहले प्रशासन क्लब के पास जमा कूड़ों को मिट्‌टी से ढकने लगा है। मार्च में यह क्लब अपने रंग में दिखाई देगा।

डीसी समीरपाल सरो के निर्देश पर हुडा अधिकारियों ने क्लब को फिर से संवारने की प्लानिंग बनाई है। सबसे पहले क्लब और ड्रेन नंबर 1 के बीच डाले गए कूड़े को ढंका जा रहा है। ट्रैक्टर ट्राली से यहां मिट्‌टी डाली जा रही है। डीसी ने हुडा अधिकारियों से कहा है कि क्लब को पहले से भी बेहतर रंगों में रंगा जाए। इसे नया लुक दिया जाएगा। टाइल भी नई बिछाई जाएगी। क्लब के गठन के वक्त सदस्यता फीस 25 हजार रुपए और मासिक शुल्क 200 रुपए था।

क्लब के करीब 650 सदस्य थे। शुरुआत में तो यह क्लब काफी अच्छे तरीके से चला, लेकिन समय के साथ-साथ इसकी चमक धूमिल होती चली गई और लोगों का मोह जिमखाना क्लब से भंग हो गया।

क्लबमें हैं ये सुविधाएं

जिमखानाक्लब में स्वीमिंग पूल, पार्टी लॉन, रेस्टोरेंट, बिलियड्र्स, टेबल टेनिस कोट बार की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। रियायत रेट पर क्लब के सदस्यों को सुविधा मुहैया कराई जाती थी। सदस्यों की ओर से कई कार्यक्रमों का आयोजन यहां किया जाता था, जो अब बंद हो गया है।

होरहा क्लब का रेनोवेशन

हुडाके एस्टेट अधिकारी विकास ढांडा ने कहा कि क्लब का रेनोवेशन किया जाएगा। नया रंग-रूप दिया जाएगा। क्लब में जो सुविधा पहले थी, उससे भी आगे की सुविधाएं देने की तैयारी की जा रही है। मार्च महीने तक इसे शुरू कर दिया जाएगा, जहां पर शहरवासी फुर्सत के पल गुजार सकेंगे।

प्रशासनिकहस्तक्षेप से बेड़ा गर्क

क्लबके सदस्य डायर एसोसिएशन के प्रधान यशपाल मलिक का कहना है कि यह सरकारी अधिकारियों का क्लब बनकर रह गया था। हालांकि मलिक ने जोड़ा जब तक इसे प्रशासन के हस्तक्षेप से मुक्त नहीं किया जाएगा, इसका हाल बदलने वाला नहीं। प्रशासन निगरानी रखे, लेकिन जिम्मेदारी कमेटी के सदस्यों की मिले।

पानीपत . सेक्टर-25जिमखाना क्लब के गेट पर पड़ा ताला।

15 माह से बंद पड़ा है क्लब

8नवंबर, 2013 को पार्किंग ठेकेदार सिवाह के बलवान ने अपनी महिला मित्र को गोली मारने के बाद प|ी को गोली मारी थी आैर बाद में खुदकुशी कर ली थी। उसी दिन से यह क्लब बंद पड़ा है। वर्ष 2014 में इसे खोलने के प्रयास किए गए, लेकिन सफल नहीं हो सके।

11 साल पहले बना था क्लब

17नवंबर, 2003 में शहरवासियों के मनोरंजन के लिए सेक्टर-25 पार्ट-2 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने जिमखाना क्लब का उद्घाटन किया था। करीब पांच एकड़ जमीन में निर्मित जिमखाना क्लब में तमाम सुविधाएं थीं। भीड़ से अलग इस क्लब में लोग उठने-बैठने जाते थे, लेकिन धीरे-धीरे यह शरारती तत्व का अड्‌डा बन गया और सभ्य लोग इससे दूर होते गए।