एसडीएम से मिले डेरा सच्चा सौदा समर्थक
डेरासच्चा सौदा के अनुयायियों ने एसडीएम सुभाष श्योराण को ज्ञापन सौंप फिल्म एमएसजी की रिलीज वाले दिन 13 फरवरी को शहर में शांति व्यवस्था बने रहने की मांग की।
डेरा अनुयायियों का कहना है कि इस दिन कुछ शरारतीतत्व शहर का माहौल खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। डेरा अनुयायी डीसी समीरपाल सरो से ज्ञापन देने पहुंचे थे। डीसी के नहीं मिलने पर उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को डेरा सच्चा सौदा की साध संगत पानीपत के 15 मेंबर सदस्य बोबी जैन के नेतृत्व में डीसी को ज्ञापन देने पहुंची थी।
पानीपत. लद्युसचिवालय में एसडीएम से मिलने पहुंचे डेरा सच्चा सौदा के समर्थक।