पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आसान नहीं होगी धर्म सिंह की डगर, विपक्षियों के साथ अपनों से भी चुनौती

आसान नहीं होगी धर्म सिंह की डगर, विपक्षियों के साथ अपनों से भी चुनौती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीण सीट पर घमासान, कांग्रेस-इनेलो नेता हुए एकजुट

गरीबों की कोई जाति नहीं : रावल

जनता को अच्छे और बुरे में फर्क पहचानना होगा : महिपाल

{ सिवाह-गढ़ी के पांच नेताओं में से 26 को तय करेंगे प्रत्याशी

सुभाषराय | पानीपत

पानीपतग्रामीण से खुशीराम जागलान को सीट देने के बाद कांग्रेस में घमासान मच गया है। जगदेव मलिक ने कांग्रेस छोड़ निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया। वहीं टिकट के तीन अन्य दावेदार पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह उर्फ बिल्लू कादियान, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन डॉ. कर्ण सिंह कादियान महेंद्र कादियान और इनेलो के वरिष्ठ नेता सतबीर कादियान तथा सिवाह के सरपंच रणदीप कादियान ने हाथ मिला लिया है। सिवाह और गढ़ी गांव के ये पांचों नेता 26 सितंबर को एक साथ गांव में पंचायत करेंगे। इसके बाद पांचों नेताओं में से एक को चुनाव लड़ाने पर विचार किया जाएगा।

ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ने पर कांग्रेस और इनेलो के नेताओं ने हाथ मिला लिया है। निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके सतबीर कादियान अब तक बिल्लू कादियान के नाम का इंतजार कर रहे थे। दोनों एक ही गांव के हैं। इसलिए बिल्लू कादियान को कांग्रेस से टिकट मिलने पर सतबीर कादियान चुनाव से हट सकते थे। इसीलिए उन्होंने पत्ता नहीं खोला था। मंगलवार को खुशीराम जागलान को कांग्रेस की टिकट मिलने के बाद ही सभी एकजुट हो गए। मध्यस्थ की भूमिका में गढ़ी गांव के डॉ. कर्ण सिंह कादियान कर रहे हैं।

सिवाहऔर गढ़ी गांवों में हैं 19000 वोट

कांग्रेसके महेंद्र कादियान, बिल्लू कादियान और इनेलो के सतबीर कादियान रणदीप कादियान सिवाह गांव से हैं। वहीं गढ़ी से डॉ. कर्ण सिंह कादियान हैं। दोनों गांव में 19000 वोट है। इसके साथ ही दिवाना, हड़ताड़ी, बुड़शाम, डाहर, महराणा, बिंझौल और जाटल गांवों में इन नेताओं का प्रभाव है, जहां 30 हजार वोट हैं। इसलिए पांचों मिलकर एक नेता को चुनाव लड़ाने पर विचार कर रहे हैं।

सभीने भरी हामी, गढ़ी में होगी बैठक : पूर्वस्पीकर सतबीर कादियान, डॉ. कर्ण सिंह कादियान और महेंद्र कादियान ने दैनिक भास्कर संवाददाता से फोन पर हुई बातचीत में इसकी पुष्टि की। सतबीर कादियान ने कहा कि गांव के लोग यह तय करेंगे। वहीं कर्ण सिंह कादियान ने कहा कि मीटिंग तय हुई है। वहीं महेंद्र कादियान ने कहा कि वह भी मीटिंग में जाएंगे। बिल्लू कादियान ने कहा कि अगर गांव के