- Hindi News
- लीजिए! टिकट बंटते ही कांग्रेस में भी बजने लगे बर्तन, कई इस्तीफे
लीजिए! टिकट बंटते ही कांग्रेस में भी बजने लगे बर्तन, कई इस्तीफे
युवा विंग के गाबा नाराज, भाजपा में जा सकते हैं
जिला परिषद अध्यक्ष सतीश अब आजाद लड़ेंगे
पूर्व विधायक अर्जुन नाराज, करेंगे बैठक
ऐलनाबाद, रानिया कालांवाली में विरोध
मान के बेटे को टिकट मिला तो जेपी हुए बागी
जगदेव का इस्तीफा, आजाद लड़ने का ऐलान
बगावत से कांग्रेस भी अछूती नहीं रही। भाजपा-इनेलो के बाद टिकट की घोषणा करने वाली कांग्रेस को उम्मीद थी कि देरी से टिकट जारी करने पर बगावत नहीं होगी, लेकिन टिकट चाहने वालों ने हंगामा खड़ा कर दिया है।
करनाल | कांग्रेसके करनाल विधानसभा क्षेत्र के युवा अध्यक्ष पंकज गाबा ने टिकट वितरण पर नाराजगी जाहिर करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके पिता देशराज गाबा कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। गाबा ने भाजपा में जाने के संकेत दिए हैं।
झज्जर| बहादुरगढ़से जिला परिषद अध्यक्ष सतीश टिकट मिलने पर अब निर्दलीय उतरेंगे। विधायक राजेंद्र जून काे टिकट देने पर वह नाराज हैं। माच्छौली में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद सागर के समर्थक एकजुट होंगे। सागर का कहना है कि वह आजाद लड़ सकते हैं।
जगाधरी | टिकटमिलने से खफा पूर्व विधायक अर्जुन सिंह आजाद प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जल्दी ही छछरौली मंडी में बैठक कर अगली रणनीति बनाई जाएगी। बसपा के टिकट पर विधायक रहे अर्जुन कई साल पहले कांग्रेस में गए थे। इस बार टिकट के लिए उन्होंने दावा किया था। चुनाव के लिए काफी समय से तैयारी कर रहे थे। टिकट कटने से निराशा हाथ लगी, इसलिए बागी तेवर दिखाए। उधर, जगाधरी से पार्टी प्रत्याशी भूपाल भाटी ने कहा कि अर्जुन सिंह उनके दोस्त हैं, उन्हें मना लिया जाएगा।
ऐलनाबाद से टिकट पर दावा जता रहे पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल ने कहा कि पार्टी ने समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी की है। जल्द ही समर्थकों से बातचीत कर अगला निर्णय लिया जाएगा। रानियां से टिकट मांग रहे जिला अध्यक्ष मलकीत सिंह खोसा ने कहा कि अब तो उनके समर्थक ही अगला फैसला लेंगे। वहीं, कालांवाली से टिकट मांग रहे मनीराम केहरवाला के पुत्र यश केहरवाला ने कहा कि टिकट देने में जनभावना का सम्मान नहीं किया। यह एक साजिश है। पार्टी को इसका नुकसान भुगतना पड़ सकता है। समर्थकों में फैसला लेंगे।
कैथल | कांग्रेसने पूंडरी से नए चेहरे रवीन्द्र महला पर भरोसा जताया। इस सीट पर पूर्व विधा