पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गलत बिजली बिल बनाने वालों पर गिरी गाज, कटेगा वेतन

गलत बिजली बिल बनाने वालों पर गिरी गाज, कटेगा वेतन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके शिव नगर में जीरो यूनिट दिखा गलत बिल बनाकर उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ाने वाले कर्मचारियों पर बिजली निगम की गाज गिरेगी। संबंधित क्षेत्र में मीटरों की रीडिंग नोट करने का जिम्मा हरियाणा एक्स सर्विस मैन को दिया गया है। रिटायर्ड फौजी डोर-टू-डोर पहुंचकर मीटरों की यूनिट चेक करते हैं। बिजली अधिकारियों का कहना है कि इस तरह से गलत बिल बनाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने 21 सितंबर को शहर के शिव नगर में करीब 500 घरों में गलत बिल भेज उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी। बिल पहुंचने के बाद जहां क्षेत्रवासी परेशान हैं, वहीं बिजली निगम अधिकारी अब गलती को स्वीकार रहे हैं और बिल बनाने वाले कर्मचारियों पर जुर्माना लगाने की बात कह रहे हैं।

गलत बिल बनाने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। बिजली निगम हमेशा ही अपने उपभोक्ताओं को सुविधा देता रहा है। जिन अधिकारियों कर्मचारियों ने गलत बिल बनाए हैं, उनका वेतन काटा जाएगा। शिव नगर में जिन घरों में गलत बिल पहुंचे हैं, वे उपभोक्ता कार्यालय में आकर मिलें। सभी का सहयोग किया जाएगा। -केसी नरवाल,एक्सईएन,सब अर्बन, बिजली निगम, पानीपत सर्कल।