बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी
थर्मल | जम्मू-कश्मीरमें बाढ़ की भयावह त्रासदी से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी आगे रहे हैं। पानीपत थर्मल पावर स्टेशन के पास के गांव आसन खुर्द के सरपंच जयकुमार, नौहरा गांव के ब्लाक वाइस चेयरमैन सुभाष खारी, सुभाष वर्मा, सुधीर कुमार, प्रदीप कुमार, संदीप गांव के अन्य लोगों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी। इसमें आपसी सहयोग से लोगों ने यह सामान इकट्ठा किया। सरपंच जयकुमार ने कहा कि जरूरत की घड़ी में दूसरे की सहायता करना बहुत बड़ा पुण्य का काम है।