पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गो भक्तों पर लाठीचार्ज की निंदा, पीएम को लिखा पत्र

गो भक्तों पर लाठीचार्ज की निंदा, पीएम को लिखा पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालखा | पुलिसद्वारा पानीपत में गो रक्षा दल के उपाध्यक्ष आजाद सिंह आर्य अन्य गो भक्तों पर लाठीचार्ज कर बर्बरता के साथ पिटाई करने की हर तरफ निंदा हो रही है। लोगों का कहना है कि गो रक्षकों ने इस तरह के अभियान चलाकर पुलिस कर्मियों को गो तस्करी कराने के नाम पर रिश्वत लेते हुए पकड़वाया तो पुलिस ने बदला इस तरह से लिया। जिसे कभी सहन नहीं किया जा सकता है।

शहर के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शिकायत भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने आरोपी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मतलौडा में भी मंगलवार को आजाद आर्य पर बर्बता पूर्वक लाठी चार्ज धार्मिक भावनाओं का ठेस पहुंचाने की क्षेत्र के राजनीतिक, सामाजिक धार्मिक संगठनों ने घोर निंदा की है।

इनेलो नेता सुरेन्द्र सिंह, बीजेपी नेता सत्यवान शेरा मतलौडा शिव गोशाला के मेनेजर मोतीराम ने पुलिस की कार्यशैली के प्रति सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस ने ऐसी कार्रवाई कर गोहत्या के खिलाफ चल रहे मिशन को कुचलने का काम किया है। पुलिस इस विवाद को शां‍ति पूर्वक बातचीत के जरिए भी मामले को सुलझा सकती थी।