पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारत नगर में घर में घुस कर महिला से दुष्कर्म

भारत नगर में घर में घुस कर महिला से दुष्कर्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | भारतनगर में महिला को घर में अकेली देख कॉलोनी के ही एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने घटना की सूचना अपने पति को दी। पति की सूचना पर थाना मॉडल टाउन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने पीड़ित महिला की सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच करवाया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर भारत नगर निवासी राजेश के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।