पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिश्वत लेते गिरफ्तार श्रम विभाग के सहायक निदेशक

रिश्वत लेते गिरफ्तार श्रम विभाग के सहायक निदेशक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत| स्टेटविजिलेंस ब्यूरो की रोहतक टीम ने पानीपत श्रम विभाग के सहायक निदेशक दीपक तनेजा को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। साजिश में शामिल उसके सहायक जयपाल को भी पकड़ा गया है। आरोप है कि फैक्टरी के मजदूर के स्वास्थ्य की जांच की एनअोसी देने के एवज में 6 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। दोनों पर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। वे बहादुरगढ़ में फैक्टरी क्षेत्र में फैक्टरियों की जांच कर रहे थे। आरोप है कि तनेजा ने चावला फायर में स्वास्थ्य रिपोर्ट की एनअोसी देने के एवज में छह हजार रुपए मांगे। पांच हजार रुपए में मामला फिक्स हुआ। फैक्टरी संचालक प्रमोद ने विजिलेंस को शिकायत कर दी। योजना के अनुसार तनेजा को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। हालांकि तनेजा का कहना है कि उन्हें फंसाया जा रहा है।