पानीपत ग्रामीण आजाद प्रत्याशी
भ्रष्टाचार और महंगाई से जनता त्रस्त : रामरतन
पानीपत | सर्वसमाज एकता मंच के अध्यक्ष रामरतन शर्मा ने हलका पानीपत ग्रामीण से आजाद उम्मीदवार के तौर नामांकन भरा। बरसत रोड नूरवाला चौक स्थित कार्यालय के पास एक जनसभा को संबोधित करते हुए शर्मा ने नौजवान साथियों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार महंगाई से जनता त्रस्त है। गरीबों को राशन कार्ड आैर पेंशन बनने के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। शर्मा ने कहा कि हलके के पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। शर्मा ने कहा कि परिवर्तन का यहीं समय है। जनसभा के बाद काफिले के साथ शर्मा लघु सचिवालय पहुंचे, जहां पर नामांकन भरा। इस अवसर पर बलवान राजाखेड़ी, सज्जन सिंह सरपंच, जय भगवान चंदौली, दिलबाग बाल्मीकि, बिजेंदर चौहान, दलबीर चीमा, कृष्ण पांचाल भगत, राजिंदर तंवर और प्रताप सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।