- Hindi News
- क्लोन एटीएम से राशि चुराने की जांच में जुटी पुलिस
क्लोन एटीएम से राशि चुराने की जांच में जुटी पुलिस
क्लोन एटीएम से राशि चुराने की जांच में जुटी पुलिस
पानीपत | बैंकखाते का एटीएम कार्ड खाताधारक पास है और फिर भी खाते से पैसे निकल रहे हैं। अगर ऐसा है तो समझ लें एटीएम कार्ड का क्लोन यानि डुप्लीकेट कार्ड बन चुका है। दिल्ली की एक खाताधारक महिला के बैंक खाते से पानीपत में एटीएम से राशि चोरी होने के बाद बैंक अधिकारी और पुलिस सचेत हो गए हैं।
नई दिल्ली ईस्ट नगर के हंस अपार्टमेंट निवासी नेहा के बैंक खाते से अलग-अलग टाइम में 58566 रुपए निकालने की घटना के बाद दिल्ली में जीरो एफआईआर करके दिल्ली पुलिस ने चांदनी बाग थाना पुलिस को मामला सौंपा है। जांच अधिकारी सतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने बैंक अधिकारियों को पत्र लिखकर उस समय की वीडियो फुटेज मांगी है। फुटेज के आधार पर ही पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।
15दिन में एटीएम से चोरी के मामले : 29अगस्त संजय चौक के पास कैनरा बैंक की खाताधारक विद्यानंद कॉलोनी की रिहाना के खाते से 15 हजार रुपए गायब िमले।
{30 अगस्त कोवैसर गांव के सुरेश एटीएम कार्ड गायब हुआ। बैंक में कार्ड ब्लॉक करवाने के बावजूद खाते से 25 हजार रुपए निकल गए।
{5 सितंबर कोसनोली रोड पर भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से उत्तर प्रदेश के शामली के गांव गंगेरू के रहने वाले तनवीर के खाते से किसी ने 41800 रुपए निकाल लिए।