- Hindi News
- ट्रांसफार्मर का खेल, बिजली सिस्टम हो गया फेल
ट्रांसफार्मर का खेल, बिजली सिस्टम हो गया फेल
एक-दूसरे पर लगा रहे हैं आरोप
मामला उजागर होने के बाद बिजली निगम की शाखाएं अपने बचाव में जुटी
11 केवी केबल में फेस-टू-फेस फाल्ट आने से जला 16 एमवीए ट्रांसफार्मर
भास्करन्यूज | पानीपत
गोहानारोड पावर हाउस में लगे 16 एमवीए ट्रांसफार्मर के जलने से 4 दिन तक शहर की 40 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। मेंटीनेंस के कारण शहर के 8 फीडरों पर ट्रिपिंग होने से परेशानी और बढ़ गई। 4 दिन बाद बिजली वितरण प्रसारण के लिए जिम्मेदार उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की गलतियां सामने आई है। अब जिम्मेदारी लेने के बजाय दोनों विभाग एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। विभागों का कहना है कि अपने हिस्से के बिजली उपकरणों की मरम्मत समय पर नहीं करवाने से यह समस्या आई है।
12 सितंबर को दोपहर 2:42 बजे गोहाना रोड पावर हाउस में रखा टी-6 ट्रांसफार्मर अचानक जला गया। इससे 11-11 केवी 8 फीडरों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। इन फीडरों से शहर में जीटी रोड, रेलवे रोड, किशनपुरा, शुगर मिल के आसपास का एरिया, अनाज मंडी का एरिया, इंसार बाजार क्षेत्र, सिविल अस्पताल के आसपास की कॉलोनियों में बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई। बार बार ट्रिपिंग से लोग के बिजली के उपकरण भी जल गए। इधर, 1.50 करोड़ रुपए का टी-6 ट्रांसफार्मर के जलने के बाद उच्चाधिकारियों ने रिपोर्ट मांगी तो संबंधित विभाग के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली की सेवा बहाल कर दी गई है, लेकिन अधिकारियों को जवाब नहीं सूझ रहा है। जवाब में दोनों विभाग एक-दूसरे की कमियां उजागर करने में लग गए हैं। दोनों विभाग बिजली उपकरणों की वीडियो क्लिप बनाकर बचाव की मुद्रा में गए हैं।
\\\"हमारा कोई फाल्ट नहीं\\\'
आरपीशर्मा, ट्रांसमिशन सिस्टम, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम का कहना है कि टी-6 ट्रांसफार्मर जलने में हमारा कोई फाल्ट नहीं है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीन आने वाली गोहाना रोड अंडर पास के नजदीक केबल में फाल्ट आने से ट्रांसफार्मर जला है। किसी भी ट्रांसफार्मर के बहुत नजदीक केबल या तारों में फाल्ट आता है तो इसका सीधा असर ट्रांसफार्मर पर भी पड़ता है और जलने के बहुत ज्यादा चांस रहते हैं।
5 साल में ही जल रहे ट्रांसफार्मर
मेंटेनेंसएंड प्रोटेक्शन के एक्सईएन संजय वर्मा ने बताया कि अगर