- Hindi News
- साइकिल दी तो गर्भवती को पीटा, पीजीआई रेफर
साइकिल दी तो गर्भवती को पीटा, पीजीआई रेफर
पानीपत। शहर की रामनगर कॉलोनी में पड़ोसी के यहां साइकिल मांगने गए एक व्यक्ति ने साइकिल न मिलने पर गुस्से में आकर गर्भवती महिला की पिटाई कर दी। महिला को सामान्य अस्पताल में लाया गया। गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई रेफर किया गया है।
आरोप है कि रामनगर में ही रहने वाला महताब किसी कार्य से बाहर जाने के लिए पड़ोसी यूनिस के घर साइकिल मांगने गया था। घर पर यूनिस की पत्नी कुलसुम उसे मिली। साइकिल मांगने पर उसने साइकिल देने से मना कर दिया। इस पर गुस्से में भरे महताब ने उसके साथ कहासुनी शुरू कर दी। बाद में महताब उसके परिजनों ने मिलकर महिला की पिटाई कर दी। परिजनों का कहना है कि महिला चार माह की गर्भवती है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
इंद्राकॉलोनी में एक घायल
इंद्राकॉलोनी में रात को युवक दुर्गेश की एक व्यक्ति ने पिटाई कर घायल कर दिया। दुर्गेश ने बताया कि कॉलोनी का ही सोनू उनके घर के बाहर गाली-गलोज कर रहा था। उसने उसे रोकना चाहा तो सोनू ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। दुर्गेश को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।