पानीपत। विकास नगर में पति के साथ हुई कहासुनी के बाद एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में उसे सामान्य अस्पताल में दाखिल किया गया है। विकास नगर में रहने वाली महिला रीना की उसके पति रवि के साथ कहासुनी हो गई। रवि ने बताया कि वह एक्सपोर्ट कंपनी में काम करता है। सोमवार को वह अपनी रिश्तेदारी में गया था।
दोपहर को वापस आकर घर पर आराम करने लगा। इस पर पत्नी ने उसे काम पर जाने को कहा तो उसने जाने से मना कर दिया। इस पर उनकी कहासुनी हो गई। आपसी झगड़े में रीना ने कमरे में जाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। बाद में परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। महिला की हालत गंभीर बताई गई है। रवि ने बताया कि उसका डेढ़़ साल का लड़का भी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।