पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हमारे संगठन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के 43 सदस्यों का क्लब : 12 सालों से कर रहा जनहित में कार्य

रोटरीक्लब पानीपत रेनबो पिछले 12 सालों यानि वर्ष 2002 से पानीपत में जनहित के कार्य कर रहा है। क्लब में अब 43 सदस्य हैं। क्लब के प्रधान लॉयन सुमित मित्तल ने बताया कि समाज के वंचित वर्ग के लोगों के लिए कुछ करने की इच्छा थी लेकिन अकेला व्यक्ति बड़े स्तर पर नहीं कर पाता, इसलिए अपने साथियों के साथ मिलकर यह काम कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि रेनबो क्लब रक्त की जरूरत को पूरा करने के लिए समय-समय पर रक्तदान शिविर लगाता है। नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवा वितरण, स्कूलों में जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री, स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति के लिए वाटर प्योरीफायर और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण भी करते हैं। हाल ही में 28 विदेशी प्रतिनिधियों के दल की मेजबानी ने 14 देशों से आए 28 युवाओं का दिल जीत लिया। वे लोग फिर यहां आने की इच्छा लेकर विदा हुए। प्रधान सुमित मित्तल के साथ उप प्रधान हरीश सतीजा, सचिव राजेश गुप्ता और पूर्व प्रधान राहुल अग्रवाल भी उनके साथ बराबर का हाथ बटा रहे हैं।

पानीपत. राेटरीक्लब पानीपत रेनबो के पदाधिकारियों ने किया पाैधरोपण।