पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिमरन ने नॉर्थ जोन तैराकी प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण

सिमरन ने नॉर्थ जोन तैराकी प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपतथर्मल |डीएवी पब्लिकस्कूल थर्मल काॅलोनी की छात्रा सिमरन ने नॉर्थ जोन तैराकी प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीते है।

सिमरन की इस सफलता से खुश स्कूल की ओर से भी उसे सम्मानित किया गया। सोमवार को सीबीएसई नॉर्थ जोन तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन डीपीएस रोहतक में हुआ था, जिसमें हरियाणा पंजाब के 1200 तैराकों ने भाग लिया। डीएवी पब्लिक स्कूल थर्मल काॅलोनी की आठवीं कक्षा की छात्रा सिमरन ने 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में 0:40:55 का समय निकाल कर प्रथम स्थान किया। वहीं 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में 1:32:01 का समय निकाल कर प्रथम स्थान प्राप्त कर दोनों प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक प्राप्त जिले का नाम रोशन किया है।

सिमरन के इस शानदार प्रदर्शन पर डीएवी स्कूल के डायरेक्टर डाॅ. धर्मदेव विद्यार्थी ने सिमरन को सम्मानित किया।

छात्रा सिमरन को सम्मानित करते हुए स्कूलों के डायरेक्टर डा. धर्मदेव विद्यार्थी।