पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंटरव्यू ऑफ वीक

इंटरव्यू ऑफ वीक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मरीज और डॉक्टर के बीच संवाद होना बहुत जरूरी। तभी एक मरीज खुलकर अपनी परेशानी साझा कर पाएगा। इससे दोनों के बीच रिश्ता बनेगा। दोनों में आत्मविश्वास आएगा और बीमारी जल्द दूर होगी।


इंटरव्यू ऑफ वीक

कभी रिटायर नहीं होना चाहते डॉ. जेपी सलूजा

चिकित्सा आपकी नजर में क्या है?

यहसेवा हैै। इस सेवा से एक चिकित्सक दुखियों के दुख दूर कर समाज में खुशियां बांटता है। चिकित्सक की मदद इंसान को मुसीबत से बचाती है। यह सच्ची सेवा है। इसे पेशा नहीं कहा जाना चाहिए।

आपइस क्षेत्र में कैसे आए? कहां-कहां सेवाएं दी?

पिताकपड़ा व्यापारी थे। वे चाहते थे कि मैं डॉक्टर बनूं। पिता ने प्रवेश दिलाया। रांची से एमबीबीएस किया। फिर सरकारी सेवाओं में रहते हुए पीजीआईएमएस, रोहतक से एमडी किया। इस दौरान मैंने हलालपुर (सोनीपत), अम्बाला शहर, खिजराबाद (यमुनानगर),लाडवा, पिपली, खानपुर कोलियां चिकित्सा अधिकारी के तौर पर अपनी सेवाएं दीं।

मरीजका इलाज करते समय सबसे जरूरी बात क्या है?

मरीजऔर डॉक्टर के बीच संवाद होना बहुत जरूरी है। तभी एक मरीज खुलकर अपनी परेशानी साझा कर पाएगा। इससे दोनों के बीच रिश्ता बनेगा। दोनों में आत्मविश्वास आएगा और बीमारी जल्द दूर होगी। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने मरीज को पूरा समय दूं। इसीलिए कई बार मेरी ओपीडी (आउटडोर पेशेंट डिपार्टमेंट यानी मरीजों से मुलाकात) लंबी चल जाती है।

आजकल चिकित्सक और मरीजों के बीच विवाद होने की खबरें ज्यादा रही हैं?

संवादकी कमी के कारण ही ऐसा हो रहा है। लेकिन यहां मरीज के साथ-साथ उसके परिजनों को भी डॉक्टर की मजबूरी समझनी चाहिए। सही संवाद के कारण ही डॉक्टर को भगवान का दर्जा मिला है।

दवाविक्रेताओं और कंपनी प्रतिनिधियों से डॉक्टर की सांठ-गांठ पर आप क्या कहेंगे?

मुझेनहीं लगता कोई चिकित्सक ऐसा कर मरीज के जीवन से खिलवाड़ करेगा। वो अपना काम कर रहे हैं और हम अपना। सच्चा चिकित्सक वही है, जो किसी के प्रभाव में आए बिना मरीज का पूरा इलाज करें।

सेवानिवृत्तिके बाद लोग अक्सर आराम करते हैं। आप अब भी काम कर रहे हैं। ऐसा क्यों?

जबतक हाथ-पांव चले, काम करते रहना चाहिए। इस दौरान कभी तो किसी किसी के काम आएंगे।

परिवारमें कौन-कौन हैं?

प|ीबैंक में कार्यरत हैं। बेटा एमबीए करने के बाद न्यूजेन सॉफ्टवेयर कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर है। बेटी ने एमबीबीएस के बाद सर गंगाराम हॉस्पिटल, नई दिल्ली से डिप्लोमा इन कार्डियोलॉजी किया है।