पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिफाइनरी में हिंदी पखवाड़ा शुरू

रिफाइनरी में हिंदी पखवाड़ा शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिफाइनरी | इंडियनऑयल रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कांप्लेक्स के हिंदी विभाग की ओर से हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 28 सितंबर तक चलेगा। इसका शुभारंभ रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक विजय प्रकाश ने किया। इसमें कर्मचारियों के लिए हिंदी ज्ञान एवं अनुवाद प्रतियोगिता भी हुई। नेफ्था क्रेकर के महाप्रबंधक एमआर सौंदे ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और विजय प्रकाश ने रिफाइनरी के निदेशक संजीव सिंह द्वारा जारी हिंदी संदेश सुनाया। पीआरपीसी वित्त के महाप्रबंधक मुकेश जैन ने पीआरपीसी के कार्यकारी निदेशक तपन कुमार बसाक द्वारा जारी हिंदी संदेश को पढ़कर सुनाया। इसमें बसाक ने बताया है कि भारत में प्रचलित प्रत्येक भाषा हमारे देश की एक अनमोल धरोहर है, लेकिन इन सबके बीच व्यापक भू-भाग पर बोली और समझी जाने वाली हिंदी अब एक राष्ट्रीय प्रतीक बनकर भारत को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रही है।

पानीपत. रिफाइनरीमें हिंदी पखवाड़े में संदेश सुनातेे वक्ता।