- Hindi News
- इधर, हरि नगर स्कूल का मुद्दा उठा, मिलेगी जगह और छत
इधर, हरि नगर स्कूल का मुद्दा उठा, मिलेगी जगह और छत
पंचकूला में सब हमारे शहर की चिंता कर रहे थे, बनाई कमेटी
ट्रैिफक सुधार शुरू, सभी गांवों शहर को गोद लेंगे
शहरऔर गांव को संवारने के लिए अब दो स्तर पर काम होंगे। प्रधानमंत्री के कहने पर सांसद गांव को गोद ले रहे हैं। एक प्रयास प्रदेश सरकार करने जा रही है। जिलास्तर पर यह जिम्मेदारी क्लास वन अधिकारियों को दी गई है। वहीं, शहर को संवारने का जिम्मा उद्यमियों को मिलने वाला है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के साथ बैठक के बाद पानीपत लौटने पर डीसी समीरपाल सरो ने शहर और गांव की सूरत बदलने के लिए खाका खींचा। दो दर्जन से अधिक मुद्दों पर अधिकारियों के साथ बात हुई। इसमें शहर में सुबह के समय बिजली कटौती पर रोक, 5 जगहों पर महिला पुरुषों के सार्वजनिक शौचालय सर्विस लेन पर ऑटो का चलना अनिवार्य करना सबसे प्रमुख है।
लघु सचिवालय में बैठक में डीसी समीरपाल सरो ने प्रथम श्रेणी (क्लास वन रैंक) के अधिकारियों को एक-एक गांव गोद लेने को कहा है।
1 फरवरी से पेंशन खाते में
जिलेमें 85 हजार लोग पेंशन लेते हैं। 1 फरवरी से पेंशन बैंक खाते में ही जाएगी।
हरसप्ताह में 2 जनता दरबार
हरसप्ताह डीसी और एसपी दो गांव में जनता दरबार लगाएंगे। लोगों से सीधे जुड़ा जा सकेगा। एडीसी, डीएफसी, सीएमओ, सहित सभी विभागों के अधिकारी भाग लेंगे।
डीसी ने डीटीपी से कहा कि अमीरों के अवैध कब्जे तो खड़े रह जाते हैं, लेकिन गरीबों के आशियाने उजाड़ देते हो। डीसी ने कहा कि कहीं भी बुल्डोजर चलाने से पहले उनसे अनुमति ली जाए।
दसजोन में बांटा
डीसीने नगर निगम कमिश्नर को बिल्डिंग इंस्पेक्टर, एमई और ईओ की टीम बनाकर शहर को 10 जाेन में बांटने का निर्देश दिया। यह टीम शहर में कब्जों पर निगरानी करेगी।
पानीपत| हरिनगर स्थित प्राइमरी स्कूल के बच्चों को छत मिलने की उम्मीद बंध गई है। जिला प्रशासन ने स्कूल निर्माण के लिए नई जगह के प्रयास तेज कर दिए हैं। बुधवार को अधिकारियों की मासिक बैठक में भी यह मुद्दा डीसी के सामने रखा गया। शिक्षा विभाग अब जगह को अंतिम रूप देने की तैयारी कर रहा है। हरि नगर स्थित प्राइमरी स्कूल में जगह कमरों का अभाव होने के कारण कई कक्षाएं स्कूल की छत पर लगती हैं। स्कूल में इस समय 590 विद्यार्थी पढ़ते हैं, लेकिन कमरों की संख्या 2 ही है। इस संबंध में 10 दिसंबर के अंक में भास्कर ने खबर प्रकाशित की थी। भाजपा के जिला उपा