पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिन के बाद बारिश, रात का पारा 5 डिग्री पर पहंुचा

दो दिन के बाद बारिश, रात का पारा 5 डिग्री पर पहंुचा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत। पाकिस्तान की ओर से आ रहे पश्चिम विक्षोभ से ठीक पहले ठंड बढ़ गई है। मंगलवार की रात साल की सबसे ठंडी रात आंकी गई है। न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 घंटे पहले यह 7.0 डिग्री था। अधिकतम तापमान भी 24.4 डिग्री से घटकर अब 21.6 डिग्री पर आ टिका है।

पछुआ हवा की तेजी भी दर्ज की गई है। यह करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटे रही। अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में थोड़ी कमी और दर्ज की जा सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 12 दिसंबर की रात को पश्चिमी विक्षोभ असर दिखा सकता है। इससे पूर्वी हवा चल सकती है और बौछार भी पड़ सकती हैं। 13 और 14 को इसका असर रहेगा।

यही नहीं, स्नोफाॅल का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। शिमला में 14 व 15 दिसंबर को स्नोफाॅल भी हो सकता है। शिमला में फिलहाल न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री चल रहा है। 16 को आसमान के साफ होने की संभावना है।