पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीसी ने पूछा, आए क्यों नहीं डीईओ ने बताया मैं वहीं था, एजेंडा पहले शुरू हो गया

डीसी ने पूछा, आए क्यों नहीं डीईओ ने बताया- मैं वहीं था, एजेंडा पहले शुरू हो गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत| डीसीसमीरपाल सरो ने डीईओ जयभगवान खटक को नोटिस जारी कर पूछा है कि अधिकारियों की मीटिंग में क्यों नहीं आए। दो दिनाें में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की जाएगी। बुधवार की सुबह 10 बजे लघु सचिवालय में मासिक बैठक में एडीसी सुजान सिंह, नगर निगम आयुक्त शिवप्रसाद शर्मा, एसडीएम सुभाष श्योराण, सीटीएम वीरेंद्र सिंह, रोडवेज महाप्रबंधक सुल्तान सिंह, आरटीए सचिव धर्मवीर सिंह के अतिरिक्त सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, लेकिन डीईओ नहीं दिखे। वहीं, डीईओ जयभगवान खटक ने बताया कि वह बैठक में थे। अटेंडेंस रजिस्टर में साइन किए हैं। एजेंडे में शिक्षा पर चर्चा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तय थी, इसलिए वह सुबह 11:00 बजे पहुंचे, लेकिन समय से पहले ही सुबह 10:30 बजे शिक्षा पर चर्चा शुरू हो गई। डीईओ ने कहा कि या तो एजेंडे में समय तय किया जाए या तय समय पर बैठक हो।