पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कई कॉलोनियों को सुविधा देगी 25 लाख से बनी सड़क

कई कॉलोनियों को सुविधा देगी 25 लाख से बनी सड़क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहानारोड पर गोयल पेट्रोल पंप से लेकर माॅडल टाउन की तरफ रेलवे लाइन अंडरपास तक 25 लाख लागत से नई सड़क बनाई गई है। पिछले कई सालों से खस्ताहाल इस सड़क से लोग परेशान थे। सड़क बनने से कई कॉलोनियों के लोगों को आवागमन के लिए अब बेहतर सड़क मिलेगी। बुधवार को वार्ड-15 के पार्षद सुरेंद्र गर्ग ने सड़क का उद्‌घाटन किया।

करीब 400 मीटर लंबी सड़क इंटरलॉक सीमेंटेड ईंटों से बनाई गई है। सड़क बनने से मॉडल टाउन, आठ मरला, सतकार कॉलोनी, जाटल रोड, किशनपुरा पुलिस चौकी, पुराना गोहाना रोड और शुगर मिल कॉलोनी के लोगों को सुविधा मिलेगी। सड़क 20 साल पहले बनी थी जोकि अब खस्ताहाल हो चुकी थी।

पार्षद सुरेंद्र गर्ग ने बताया कि जिला प्रशासन नगर निगम के सहयोग से करीब 25 लाख लागत से सड़क का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि नई सरकार से जनता को काफी उम्मीद है। शहर में विकास कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। वार्ड में विकास कार्यों को बढ़ावा दिया जाएगा। उद्‌घाटन के समय अनिल शर्मा, अंकित जैन, अक्षय, मनदीप गोयल, डाॅ. एआर मित्तल डाॅ. महेश भी मौजूद रहे।

पानीपत. गलीका शुभारंभ करते पार्षद सुरेंद्र गर्ग।