- Hindi News
- झूठा इकरारनामा बनाकर प्लॉट बेचने का प्रयास, छह पर केस दर्ज
झूठा इकरारनामा बनाकर प्लॉट बेचने का प्रयास, छह पर केस दर्ज
पुलिस कर रही जांच, दोषी पाए जाने वाले पर होगी कार्रवाई
भास्करन्यूज | पानीपत
थानामॉडल टाउन में रामफल निवासी नूरवाला की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। रामफल का अारोप है कि उसके प्लाट का झूठा इकरारनामा तैयार कर बेचने का प्रयास किया है।
शिकायत के मुताबिक काबड़ी रोड स्थित साईं प्रॉपर्टी के पार्टनर ने आरोपियों के साथ मिलकर कुलदीप नगर स्थित 40 स्कवायर फीट के प्लाॅट का फर्जी इकरारनामा तैयार कर बेचने का प्रयास किया है। एएसआई बिजेंद्र ने बताया कि मामले की गहनता से केस की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।