तीन जगहों पर चल रहे योग शिविर
पानीपत | पतंजलियोग समिति की ओर से शहर में तीन जगहों आर्य समाज सेक्टर 12, देवी मंदिर और बाल भवन हाली पार्क में सुबह में योग शिविर लगाए जा रहे हैं।
समिति के राज्य प्रभारी संजीव धीमान ने इसको लेकर बुधवार की शाम आर्य बाल भारती स्कूल में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इन शिविरों में प्रवेश मुफ्त है। बैठक में रणधीर जागलान, देवकी नंदन, सुभाष भाटिया, शेषपाल, रामदत्त गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।