उम्र कम है, पर बाइक चलाना मजबूरी
यातायात का पालन करोगे तो मिलेगी जिंदगी में किक: शर्मा
जीवनको नियमों का पालन करते हुए जियोगे तो सुंदर होगा। ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करोगे तो जिंदगी में किक नहीं मिलेगी। सड़कों पर ट्रैफिक नियमों का पालन करोगे तो जिंदगी की किक जरूर मिलेगी।
शहर के एसपी राहुल शर्मा ने बुधवार को एसडी विद्या मंदिर में आयोजित ट्रैफिक नियमों की परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों को नियम समझाए। किक फिल्म का उदाहरण देने पर तो विद्यार्थी भी मुस्कुराने लगे। एसपी ने कहा कि यह उम्र बेशक से आपकी वाहन चलाने की नहीं है, लेकिन आप लोग अपनी परिजनों या अन्य परिचितों के साथ बाइक, कार या अन्य वाहनों में तो सफर करते ही हैं। उस दौरान कोई नियम तोड़े तो जरूर समझाएं। यह कभी मत सोचें कि मेरे नियम नहीं अपनाने पर क्या फर्क पड़ेगा।
छात्रोंको मिलेगा सम्मान
परीक्षाको चार चरणों में बांटा गया है। पहले चरण की परीक्षा स्कूल स्तर पर रखी गई। इसमें पहली से पांचवीं, छठी से आठवीं नौवीं से 12वीं में हर वर्ग में से प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को ब्लॉक स्तर के लिए चुना जाएगा। यहां पर शानदार प्रदर्शन करने वालों को जिला स्तर पर जिला स्तर के बाद रेंज स्तर पर परीक्षाएं होंगी। हर वर्ग में से रेंज स्तर पर जिन विद्यार्थियों को पहला, दूसरा तीसरा स्थान मिलेगा, उन्हें डीजीपी, मुख्यमंत्री या राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
इसतरह रहा आयोजन : पहलीसे पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 10 प्रश्न हल करने को दिए गए। छठी से आठवीं तक 25 प्रश्न और नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों लिए 40 प्रश्नों की परीक्षा ली गई।
ट्रैफिक नियमों का पेपर देकर आकाश पुनीत गलत दिशा में बाइक चलाकर घर जा रहे थे। हमने उन्हें रुकने का इशारा किया, वे घबराए और बाइक रोकी। पूछे जाने पर दोनों ने बताया कि हमें पता है हमारी उम्र कम है, लेकिन बाइक चलाना मजबूरी है। हमें ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से दो किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। पैदल आना-जाना नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि भविष्य में गलत दिशा में बाइक नहीं चलाएंगे।
पानीपत. एसडीविद्या मंिदर में विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियम बताते एसपी।