पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काबड़ी स्कूल के छात्रों को बेस्ट टीम अवाॅर्ड

काबड़ी स्कूल के छात्रों को बेस्ट टीम अवाॅर्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | इंडियनरेडक्रॉस सोसायटी की हरियाणा ब्रांच की ओर से आयोजित राष्ट्रीय जूनियर रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काबड़ी के छात्रों को बेस्ट टीम का अवाॅर्ड मिला है। यह शिविर 3 से 9 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र पंजाबी धर्मशाला में आयोजित किया गया था। शिविर में ग्रुप डांस, सोला डांस, स्पीच, रंगोली, नाटिका, निबंध, प्रदर्शनी सोलो सांग प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें काबड़ी स्कूल के छात्रों को बेस्ट टीम का अवाॅर्ड मिला है। बुधवार को पानीपत पहुंची टीम को जिला शिक्षा अधिकारी जयभगवान खटक ने बधाई दी। टीम में ज्योति, अंजलि, रीना, नीरू, वंदना, आकाश, मनीष, रवि, वजीर, कृष्ण, सागर संदीप शामिल रहे। अध्यापिका मीना कुमारी ट्रेनिंग अधिकारी जयभगवान भारद्वाज के नेतृत्व में टीम शिविर में गई थी।

पानीपत. मेडलट्रॉफी के साथ काबड़ी स्कूल की टीम।