पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम से की वादा पूरा करने की मांग

सीएम से की वादा पूरा करने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के नाम ज्ञापन सौंप कर्मचारियों के हितों में चुनाव में किए गए वायदों को जल्द पूरा करने की मांग की। बस स्टैंड स्थित कर्मचारी यूनियन कार्यालय में बुधवार को जिलास्तरीय कन्वेंशन हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान तेजपाल सिंह ने की। संघ के राज्य उपमहासचिव जीवन सिंह ने की 3 नवंबर को मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर्मचारियों की मांगों को जल्दी पूरा करने की मांग की थी। अब तक मांग पूरी नहीं हो पाई है। संघ की मांग है बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने विभिन्न सरकारी विभागों में कामकाज में पारदर्शिता लाने के लिए भर्तियां खाेली जाएं। दो साल की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों की सेवाएं नियमित की जाएं, सफाई कर्मचारियों को पक्का किया जाए, न्यूनतम वेतन बढ़ाया जाए। इस अवसर पर जिला प्रधान तेजपाल सिंह, होशियार सिंह, गुलाब सिंह, महाबीर शर्मा, अमरीश त्यागी, रविंद्र, भलेराम शर्मा, जमनादास, देवदत, सूबे सिंह, अजमेर सिंह, सुरेश कुमार, सुरेंद्र मलिक महेंद्र सिंह मौजूद रहे।

पानीपत. बसस्टैंड पर बैठक करते सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य।