- Hindi News
- सुमित लूथरा बने दवा प्रतिनिधि संघ प्रधान
सुमित लूथरा बने दवा प्रतिनिधि संघ प्रधान
पानीपत | दवाप्रतिनिधियों ने बुधवार शाम को प्रेम अस्पताल के पास रेस्टोरेंट में बैठक की। इसमें अगले दो साल के लिए हरियाणा मेडिकल दवा प्रतिनिधि संघ पानीपत की जिला कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें सर्वसम्मति से सुमित लूथरा को प्रधान बनाया गया। मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष जेपी कौशिक मुख्य तौर पर मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रदेश संगठन मंत्री हरीश अरोड़ा ने की। जेपी कौशिक ने कहा कि दवा प्रतिनिधियों के समक्ष भी अनेक समस्याएं आती हैं। कभी वेतन की तो कभी फील्ड में काम करते हुए। ऐसे में उन्हें संगठित होकर रहना जरूरी है। प्रदेशभर में दवा प्रतिनिधि संघ कार्य कर रहा है। जिले में 120 के करीब सदस्य हैं। बैठक में 80 के करीब सदस्यों ने हिस्सा लिया। सर्वसम्मति से चुनी गई जिला कार्यकारिणी में हिमांशु गांधी नवनीत को उपप्रधान, विक्रांत महाजन को महासचिव, रवि को संगठन सचिव, सचिन मान अभिषेक शर्मा को सहसचिव, नवीन मुंझाल को कोषाध्यक्ष, प्रदीप गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में पानीपत के पूर्व संघ प्रधान सुरेश शर्मा, दीपक ग्रोवर सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। हरीश अरोड़ा ने बताया कि दवा प्रतिनिधि विभिन्न दवा कंपनियों से जुड़े होते हैं।
पानीपत. बिशनस्वरूपकॉलोनी स्थित होटल में हरियाणा मेडिकल दवा प्रतिनिधि संघ के नए चुने गए पदाधिकारी विजयी चिह्न बनाते हुए।