पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिन होगी स्वास्थ्य की मुफ्त जांच

दो दिन होगी स्वास्थ्य की मुफ्त जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अरिहत्सआयुर्वेदिक साइंस फॉर लाइफ केयर औषधालय में शनिवार रविवार को स्वास्थ्य की मुफ्त जांच होगी। देवी मूर्ति काॅलोनी में बुधवार को हुए औषधालय के शुभारंभ समारोह में डाॅ. सुरेश खुराना ने बताया कि आयुर्वेद देशी पद्धति से बीमारियों का इलाज करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

औषधालय में नाड़ी द्वारा बीमारियों की जांच कर इलाज होगा। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद बीमारियों के इलाज की विश्व में सबसे पुरानी पद्धति है। इसमें कोई साइडइफेक्ट भी नहीं होता। इसे सभी को अपनाना चाहिए। इस अवसर पर डाॅ. प्रवीन गुप्ता, डाॅ. निशी गुप्ता, डाॅ. श्याम महाजन, डाॅ. प्रीति खुराना, डाॅ. पवन वधवा, अमित कथूरिया, डाॅ. मुकेश अग्रवाल, राजेश चौधरी, अनिल सर्राफ, प्रदीप गोयल, राजेंद्र बतरा भारत मौजूद रहे।