दंपती पर धोखाधड़ी करने का केस दर्ज
पानीपत | अदालतके आदेश पर यूपी निवासी एक दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी जान से मारने की धमकी देने का थाना चांदनी बाग पुलिस ने केस दर्ज किया है। दंपती पर रिसालू निवासी आजाद सिंह की गाड़ी के 3.55 लाख रुपए लौटाने का आरोप है।
आजाद सिंह ने बताया कि एक साल पहले बिजाई निवासी अपने दोस्त यश से संभल (यूपी) निवासी कमल को 5 लाख रुपए में स्विफ्ट गाड़ी दिलवाई थी। कमल ने 1.45 लाख रुपए की राशि दे दी, लेकिन बाकी की राशि आज तक नहीं लौटाई। जब उसने पैसे देने के लिए दबाव बनाया, तो कमल और उसकी प|ी ममता ने उसे जान से मारने की धमकी दी। केस की जांच कर रहे एएसआई सत्यपाल सिंह ने बताया कि मामला पैसों के लेन-देन का है।