- Hindi News
- सरदार अमरीक सिंह बने पानीपत गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रधान
सरदार अमरीक सिंह बने पानीपत गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रधान
पानीपत | पानीपतगुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक बुधवार को सेक्टर-25 में हुई। इसमें एसोसिएशन की तीन साल के लिए चुनी जाने वाली कार्यकारिणी का गठन किया गया। पिछले 16 साल से प्रधान बनते रहे रणबीर आर्य ने अपने पद से इस्तीफा दिया। उनके स्थान पर सरदार अमरीक सिंह को प्रधान चुना गया है। इनके अलावा कार्यकारिणी में किशोर ग्रोवर को चेयरमैन, अमरेंद्र मलिक को उपप्रधान, प्रीतम सिंह को सचिव, भगवान सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में सुशील बजाज, किशनलाल, सत्यवीर चौधरी, सुखवीर दुग्गल, विकास गुप्ता, बिजेंद्र शर्मा अादि मौजूद रहे। पूर्व प्रधान रणबीर आर्य ने बताया कि एसोसिएशन से जुड़े सदस्य अपने वाहनों से माल ढुलाई का कार्य करते हैं। पिछले कई साल से वे जिम्मेदारी निभा रहे थे। अब सर्वसम्मति से चुनाव किया गया है। सरदार अमरीक सिंह ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसे ईमानदारी से निभाएंगे। एसोसिएशन में 80 से अधिक सदस्य हैं।