पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संदिग्ध हालात में शिक्षक ने लगाई फांसी

संदिग्ध हालात में शिक्षक ने लगाई फांसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | हरिबागकॉलोनी में शिक्षक ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारण का पता नहीं लगा है। निजी स्कूल में पढ़ाने वाले टीचर की एक साल पहले ही शादी हुई थी। परिजनों ने किसी भी प्रकार के विवाद से इनकार किया है। घटना का पता 5:30 सुबह लगा। 26 वर्षीय सुनील मूलरूप से कुराना का रहने वाला था। वह हरिबाग कॉलोनी में प|ी के साथ किराए के कमरे में रहता था। एक माह पहले ही गांव से हरिबाग कॉलोनी में आए थे। सुनील के पिता पूर्ण सिंह ने बताया बुधवार सुबह 5:30 बजे सुनील की प|ी की आंख खुली तो देखा कि पति फंदे पर लटक रहा था। उसने तुरंत मकान मलिक को बताया। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम और गांव में सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर सुनील के शव काे फंदे से उतारा। पूर्णसिंह ने पति-प|ी के बीच किसी भी प्रकार के विवाद से इनकार किया है।