पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पेयर पार्ट्स की दुकानों में लगी आग

स्पेयर पार्ट्स की दुकानों में लगी आग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समालखा | सर्विसलाइन पर पुलिस चौकी के नजदीक स्पेयर पार्ट्स की तीन दुकानों में आग लग गई। घटना शनिवार सुबह आठ बजे की है। आग लगने के पीछे बिजली की शार्ट सर्किट को कारण बताया जा रहा है।

दुकानों में धुआं उठता देख लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। समालखा पानीपत से पहुंची कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग को बुझाया। मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने लोगों को हटाते हुए यातायात को सुचारू रखा। शहर के ईश्वर मित्तल ने पशु अस्पताल के आगे पुलिस चौकी के नजदीक सर्विस लाइन पर मित्तल स्पेयर पार्ट्स के नाम से तीन दुकानें हैं। शनिवार सुबह 8 बजे एक दुकान में आग लग गई। आसपास के दुकानदारों ने मालिक को फोन पर इसकी सूचना दी। जिस पर वो तुरंत दुकान पहुंचे। इसी बीच आग ने दूसरी तीसरी दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। दुकान मालिक के मुताबिक आग से उनको करीब चालीस लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस जांच कर रही है।

स्पेयर पार्ट्स की दुकानों में लगी आग को बुझाते फायर ब्रिगेड कर्मी।