- Hindi News
- नेटबाॅल में गुरुराम दास, बास्केटबॉल में ऋषिकुल ने स्कूल मारी बाजी
नेटबाॅल में गुरुराम दास, बास्केटबॉल में ऋषिकुल ने स्कूल मारी बाजी
शिवाजीस्टेडियम में चल रही जिला खेलकूद प्रतियोगिता अंडर-14 वर्ग में शनिवार को बास्केट बाल, रेसलिंग, नेटबॉल तीन प्रतियोगिता आयोजित हुई।
नेटबाॅल प्रतियोगिता में गुरुरामदास पब्लिक स्कूल प्रथम, करुणा मोंटेसरी स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं क्रिकेट प्रतियोगिता सिवाह के राजीव गांधी स्टेडियम में डीएवी हुडा मिलेनियम स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें डीएवी ने विजय रहा। फाइनल मुकबला रविवार को एमकेके डीएवी हुडा स्कूल के बीच खेला जाएंगा।
बास्केटबॉलके परिणाम : बास्केटबॉल स्पर्धा में ऋषिकुल स्कूल अहर कुराना और डीएवी हुडा बीच खोले गया। जिसमें ऋषिकुल विजय रहा।
हाॅकीस्पर्धा गर्ल्स में आर्य पब्लिक स्कूल प्रथम
पानीपत| आर्यपब्लिक स्कूल में शनिवार को शिक्षा विभाग द्वारा जिलास्तरीय अंडर-14 वर्ग में गर्ल्स लड़कों की हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया। गर्ल्स में आर्य पब्लिक स्कूल प्रथम, गर्वमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल मॉडल टाउन ने द्वितीय स्थान एनसीआरटी स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं लड़कों में गुरु ब्रह्मानंद स्कूल उंटला ने प्रथम, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारा ने द्वितीय और गर्वमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल अटवाला ने तृतीत स्थान प्राप्त किया। जिला हॉकी कोच संजीव त्यागी ने बताया कि प्रतियोगिता 26 सितंबर को सभी टीमों के रजिस्ट्रेशन हुए थे। आज सभी टीमों के मैच करवाकर प्रतियोगिता संपन्न करवा दी।
पानीपत | आर्यपीजी कॉलेज पानीपत के तत्वावधान में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अंतर्गत हो रही इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल शनिवार को सेक्टर-18 स्थित रॉयल क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में आईबी पीजी काॅलेज पानीपत समालखा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन (एसजीआई) की टीमों के बीच खेला गया। इसमें आईबी पीजी कॉलेज की टीम ने एसजीआई को 32 रन से हराया दिया। अगला मुकबला आईबी महाविद्यालय और आर्य महाविद्यालय के बीच 29 सितंबर को खेला जाएगा। जो टीम जीतेंगे, वह टीम 1 अक्टूबर को करनाल के दयाल सिंह महाविद्यालय में जोल का फाइनल मुकबला खेलेंगी।
पानीपत . बास्केटबाॅलमें अंकों के लिए जूझते खिलाड़ी।