पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आर्य पीजी कॉलेज में मनाया वर्ल्ड टूरिज्म डे

आर्य पीजी कॉलेज में मनाया वर्ल्ड टूरिज्म-डे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | आर्यपीजी कॉलेज में शनिवार को महाविद्यालय के टूरिज्म विभाग के तत्वावधान में वर्ल्ड टूरिज्म डे मनाया गया। इसमें कई कॉलेजों स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में दिल्ली से सीनियर मैनेजर संदीप मेहता बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने पुरस्कार बांटे। प्रस्ताव लेखन में नीहारिका प्रथम, भाषण में संचित प्रथम, प्रश्नोत्तरी में गवर्नमेंट पीजी कॉलेज करनाल प्रथम, आर्य पीजी कॉलेज द्वितीय तथा डीएवी पब्लिक स्कूल आर्य पीजी कॉलेज की टीमें तीसरे स्थान पर रहीं। नारा लेखन में निकिता प्रथम रही। ट्रेवल सॉल्यूशन में कोमल प्रथम रही। कोलाज मेकिंग में तान्या प्रथम, हर्षदीप द्वितीय तथा नीहारिका तीसरे स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. अनिल, डाॅ. प्राध्यापिका कृतिका सोनी ने निभाई।

पानीपत . आर्यपीजा काॅलेज में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी।