पानीपत. आर्य सीनियर सेकेंड्री स्कूल में बोर्ड परीक्षा के सेंटर-6 (बी-3) के अधीक्षक जगदीश जागलान ने रजनीश निवासी गांव गोयला खुर्द आशु निवासी गांव सनौली काे रोबिन नवीन निवासी गांव सनौली खुर्द के स्थान पर अवैध तरीके से पेपर देते हुए पकड़ा है। जागलान की सूचना पर थाना सिटी पुलिस परीक्षा केंद्र पहुंची और राबिन नवीन को हिरासत में ले लिया। आर्य सीनियर सेकेंड्री स्कूल में बोर्ड परीक्षा के सेंटर-6 (बी-3) के अधीक्षक जगदीश जागलान की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने रजनीश आशु, रोबिन नवीन के खिलाफ धोखाधड़ी आपराधिक षड्यंत्र रचने के आरोप में केस दर्ज करवाया है।