छात्रों को बचत और निवेश की जानकारी दी
पानीपत | आर्यपीजी कॉलेज में वाणिज्य विभाग के तत्वावधान में भारतीय विनिमय एवं प्रतिभूति बोर्ड के जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विभागीय शिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें सेबी के प्रशिक्षक वैश्य इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के प्रो. ईश्वर सिंह बतौर मुख्य वक्ता पहुंचे।
उन्होंने विद्यार्थियों को बचत, बजट और निवेश के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि कार्यशाला के आयोजन से केवल विभागीय शिक्षा मिलेगी, बल्कि अच्छे निवेशक बनने की सलाह भी मिलेगी। इस अवसर पर डॉ. मधु गाबा, प्राध्यापक विवेक गुप्ता, मंगल सिंगला, राजेश गर्ग, प्राध्यापिका मनीषा, तमन्ना अरोड़ा मौजूद रहीं।