शहीद-ए-आजम भगत सिंह को याद किया
पानीपत | एसडीपीजी महाविद्यालय में शनिवार को शहीद भगत सिंह का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने \\\"देश भगत क्लब\\\' का गठन किया। साथ ही स्कूल में 100 किलो लड्डू मिष्ठान के रूप में वितरित किए। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए एसडी एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान रोशन लाल ने कहा कि छात्रों द्वारा शहीद भगत सिंह की याद में जो कार्यक्रम आयोजित किया है वह सराहनीय है।
5000विद्यार्थियों को कराया भोज
एसडीपीजी कॉलेज में कैंटीन \\\"अन्नपूर्णा भवन\\\' का उद्घाटन एसडी एजुकेशन सोसायटी के प्रधान रोशन लाल मित्तल ने किया। इस मौके पर करीब 5000 विद्यार्थियों को भोज कराया। प्राचार्य डाॅ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि सनातन धर्म देवी-देवताओं में अटूट श्रद्धा रखता है।