पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने एक नंबर के दो कैंटर पकड़े

पुलिस ने एक नंबर के दो कैंटर पकड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | जाटलरोड स्थित कैंटर रिपेयरिंग वर्कशॉप सेंटर में एक ही नंबर के कैंटर पहुंचे। यह देख सेंटर संचालक हैरान हो गया।

सेंटर संचालक ओमवीर सिंह निवासी राम नगर की सूचना पर थाना चांदनी बाग पुलिस मौके पर पहुंची और एचआर-67-3280 नंबर के दो कैंटरों की जांच की। दोनों कैंटर इरशाद पुत्र अय्यूब अली निवासी सनौली रोड के हैं। पुलिस ने दोनों कैंटरों को कब्जे में लेकर पुलिस लाइन भिजवा दिया। पुलिस ने वर्कशॉप संचालक ओमवीर की शिकायत पर इरशाद के खिलाफ वाहनों के नंबरों का गलत प्रयोग करने धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज किया है।